MI vs CSK IPL 2023 Highlight: सात विकेट से चेन्नई ने मुंबई को हराया, रहाणे ने खेली अर्धशतकीय पारी
HIGHLIGHT
>1000वें मैच में चेन्नई ने मुंबई को हराया>चेन्नई के लिए रहाणे ने खेले अर्धशतकीय पारी
>जडेजा ने चटकाए तीन विकेट
CSK vs MI की प्लेइंग इलेवन
मुंबई की प्लेइंग इलेवन। रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, अरशद ख़ान, पीयूष चावला, ऋतिक शौक़ीन, जेसन बेहरनडॉर्फ
चेन्नई की प्लेइंग इलेवन। डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, ड्वेन प्रिटोरियस, रवींद्र जाडेजा, शिवम दुबे, अंबाती रायडू, महेन्द्र सिंह धोनी, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगारगेकर
IPL 2023, CSK vs MI Highlights :
आईपीएल के 16वें सीजन के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। उसे चिर-प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपरकिंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार (आठ अप्रैल) को सात विकेट से हरा दिया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
MI vs CSK Live Score: चेन्नई की सीजन में दूसरी जीत
चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर सीजन में दूसरी जीत हासिल की। तीन मैचों में चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है।
इससे पहले उसने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया था। पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं, मुंबई इंडियंस की बात करें तो सीजन में उसकी लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शिकस्त दी थी।
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में
चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने
तूफानी प्रदर्शन किया। जडेजा ने गेंदबाजी में तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, रहाणे ने बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया।
उन्होंने चेन्नई को तूफानी शुरुआत दी। इसका फायदा टीम को मिला। उसने आसानी से रन चेज कर लिया।
रहाणे और ऋतुराज की शानदार पारी
रहाणे ने 27 गेंद पर 61 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 225.93 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। शिवम दुबे ने 26 गेंद पर 28 और अंबाती रायुडू ने 16 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाए।
डेवोन कॉन्वे खाता नहीं खोल सके। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय ने एक-एक विकेट लिए।